भ्रष्टाचारी नेताओं की पोल खोलेंगे बाबा रामदेव

चैनल न्यूज 24 को दिए गए साक्षात्कार में बाबा रामदेव ने कहा, "मेरे पास कई नेताओं के काले चिठ्ठे खोलने के लिए कराए गए स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो कैसेट हैं। देश के 99 प्रतिशत लोगों का देश की सत्ता से देश की राजनीतिक पार्टियों से विश्वास उठ चुका है। मैं इस पावन सरोवर में घुस आए मगरमच्छों को निकाल बाहर करुंगा।"
27 फरवरी को दिल्ली में और मार्च में पूरे देश में देख लेना। जन सैलाब केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा। गरीब आदमी हाहाकार कर रहा है। जिनके स्टिंग ऑपरेशन कराए गए हैं उनमें ज्यादातर लोग मुख्यमंत्री स्तर के लोग हैं। सांसद, विधायक भी शामिल हैं। ज्यादातर राजनेता हैं। कुछ कॉर्पोरेट जगत के लोग भी हैं।
स्टिंग ऑपरेशन में ऐसे खुलासे होंगे, जिन्हें देख लोगों की नींद उड़ जाएगी। समय आने पर इन बेइमानों की पोल खोलेंगे। उन लोगों को बेनकाब करुंगा, जिन्होंने विदेशी बैंकों में काला धन जमा कर रखा है। मैंने कभी झूठ न तो बोला है न बोलूंगा। अगर मैं अभी नामों का खुलासा कर दूं, तो देश में आग लग जाएगी।
बाबा रामदेव ने कहा, "यहां गो हत्या करने वाले, बलात्कारियों को, हत्यारों को मौत की सजा तक दी जाती है, क्या भ्रष्टाचारियों के लिए कोई सजा नहीं है। जिन बेईमान लोगों ने लाखों करोड़ रुपए लूटे, मैं उन लोगों को चुनौती देता हूं। सिंघासनों पर बैठे लोग नहीं सुधरेंगे। प्रधानमंत्री की कुर्सी की ललक के बारे में पूछे जाने पर रामदेव ने कहा, मैं एक सन्यासी हूं और मैं खुद कभी सिंघासन पर नहीं बैठूंगा, लेकिन हां जो लोग सिंघासन पर बैठे हुए हैं उन्हें जरूर शीर्षासन करवाउंगा। मेरा लक्ष्य है देश का धन घर वापस लाना और वो मैं लाकर रहूंगा।"












Click it and Unblock the Notifications