बिलखती महिला की मायावती ने एक न सुनी, उलटा गिरफ्तार किया

मायावती के क्रूर शासन का पानी सिर से ऊपर होता दिखने लगा है। तब तो हद हो गई, जब एक बार फिर एक भुक्तभोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ठीक उसी प्रकार जैसे बांदा रेपकेस में हुआ था। वहां पर बलात्कार पीडि़ता को पुलिस ने जेल में डाल दिया था, यहां पर फरियादी महिला को पुलिस ने सलाखों के पीछे डाल दिया है। असल में महिला का आरोप है कि प्रदेश के सिंचाई मंत्री जयवीर सिंह ने उसके पिता की हत्या करवाई है और अब उसके पति को मार डालेंगे।
हुआ यूं कि मायावती शनिवार को विकास कार्य का जायजा लेने अलीगढ़ पहुंचीं। यहां कुछ महिलाओं ने उनके काफिले को रोक कर घेराव व प्रदर्शन किया। उन्हीं महिलाओं में से एक आगे आ गई और मायावती से बोली, "मंत्री जयवीर सिंह ने मेरे पिता की हत्या करवाई है। मुझे न्याय चाहिए। बहनजी मेरे परिवार को बचा लीजिए नहीं तो वो मेरे पति को भी मार डालेगा।"
फतेहपुर में रेप में नाकाम तो लड़की के हाथ-पैर काटे
मायावती ने कहा, "तुम घबराओ नहीं हम मामले को देखेंगे, तुम शांत हो जाओ मैं मामले की जांच करवाउंगी।" यह कहकर मायावती आगे बढ़ गईं। महिला जमीन पर लोटती-बिलखती रही लेकिन मायावती ने उसे पलट कर नहीं देखा। यह नजारा पूरे देश ने टीवी चैनलों पर देखा।
मामले में नया मोड़ तो तब दिखा, जब पुलिस ने उलटा उसी महिला और उसकी एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हिरासत में मीडिया से बातचीत में महिला ने कहा, "जयवीर सिंह ने मेरे पिता की हत्या करवाई है। मेरे पापा के शव पर चोटों के निशान थे। मैं कई बार थाने गई, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। जब मैने अपने पिता के शव का पोस्टमार्टम करवाया तो एक के बाद एक डॉक्टर बदलते गए और अंत मेंत्र गलत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पेश कर दी गई। जब मैने डॉक्टरों पर सवाल उठाए तो उन्होंने कहा लाश सड़ चुकी थी, इसलिए पोस्टमार्टम में दिक्कत हुई।
सुनीता के पिता सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर थे। सुनीता का आरोप है कि मंत्री ने ठेकेदार को पैसा नहीं देने पर हत्या करवा दी। सुनीता का कहना है कि छह महीने गुजर गए हैं। कई बार मायावती कार्यालय को फैक्स भेजे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब मायावती के सामने भी अपनी बात रखी, तो पुलिस ने उलटा मुझे ही गिरफ्तार कर लिया।
अब आप बताएं मायाराज में जो हो रहा है, क्या वो ठीक है? अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें।












Click it and Unblock the Notifications