माकपा के वरिष्ठ नेता पर लगे आरोपों की जांच के आदेश
पिछले वर्ष के अंत तक चिकित्सा अवकाश पर रहे कन्नूर जिला के पार्टी सचिव का नाम कोझिकोड आइसक्रीम पार्लर यौन प्रकरण में आया था। इस मामले में इंडियन मुस्लिम लीग के नेता पी. कुन्हालीकुट्टी भी कथित तौर पर शामिल थे।
पार्टी की उच्चस्तरीय बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में माकपा के राज्य सचिव पिनारायी विजयन ने कहा कि आरोपों की जांच दो सदस्यीय समिति करेगी, जिसमें राज्यसभा के पूर्व सदस्य वी.एस. विजय राघवन तथा वाम जनतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के संयोजक वैकम विस्वान शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications