इंजीनियरिंग के छात्र की गंगा में डूबने से मौत
ऋषिकेश स्थित लक्ष्मणझूला के थानाध्यक्ष राजेश शाह ने बताया कि शनिवार को जौलीग्रांट देहरादून इंजीनियरिंग के चार छात्र व दो छात्राएं ऋषिकेश घूमने आए थे। शाम के समय एक छात्र व एक छात्रा गंगा किनारे पत्थर पर बैठे थे कि केरल का रहने वाला 20 वर्षीय छात्र सजमल का पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया।
उन्होंने बताया कि उसके साथ बैठी उसकी साथी छात्रा प्रभजीत कौर उसे बचाने के प्रयास में गंगा में उतरी और वह भी डूब गयी। उन्होंने बताया कि उनके अन्य साथी थोड़ी दूरी पर थे। उन्होंने बताया कि पुलिस के बचाव दल ने कुछ देर बाद सजमल को बाहर निकाल लिया और राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शाह ने बताया कि गंगा में डूबी छात्रा का कुछ पता नहीं चल पाया है। "काफी देर रात तक पुलिस के गोताखोर उसे ढूंढते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। देर रात होने के कारण अब फिर कल सुबह छात्रा की तलाश की जाएगी। प्रभजौत कौर जालंधर पंजाब की रहने वाली है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications