कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ता को गोली मारी
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादी पुलवामा जिले के कोली गांव में अब्दुल गनी शेख के घर में जबरन घुस गए और उसके लड़के अहमद शेख को नजदीक से गोली मार दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "शेख को तुरंत पुलवामा जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे डॉक्टरों ने श्रीनगर के लिए भेज दिया।"
उल्लेखनीय है कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर कस्बे में मंगलवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने दो बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications