गुजरात दंगा मामले में शीर्ष पुलिस अधिकारी को नोटिस
गांधीनगर, 6 फरवरी (आईएएनएस)। गुजरात सरकार ने दंगा मामले में शनिवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी राहुल शर्मा को नोटिस जारी किया और स्पष्टीकरण मांगा कि कदाचार को देखते हुए उनके खिलाफ क्यों न विभागीय कार्रवाई की जाए।
उन पर राज्य में 2002 में हुई साम्प्रदायिक हिंसा के दौरान अधिकारियों, राजनेताओं और दंगा फैलाने वालों के टेलीफोन कॉल डाटा वाली एक सीडी बनाने से सम्बंधित आरोप हैं।
दंगा से सम्बंधित मामलों की जांच के लिए सर्वोच्च न्यायालय की ओर से गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) में शामिल विभिन्न एजेंसियों द्वारा जांच के दौरान मंत्रियों एवं मुख्यमंत्री सहित प्रमुख पुलिस अधिकारियों, नौकरशाहों तथा राजनेताओं के बीच फोन पर हुई बातचीत का रिकार्ड पाया गया।
उल्लेखनीय है कि एसआईटी की रिपोर्ट का ब्योरा मीडिया के समक्ष जाहिर किए जाने के बाद राज्य सरकार ने शनिवार को शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया। वह इस समय राजकोट में उप महानिरीक्षकश्रेणी के अधिकारी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications