जन शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता : धूमल
कांगड़ा जिला के देहरा उप-मंडल के देहरा गोपीपुर, धवाला और ज्वालामुखी पहुंचने पर लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनीं, जहां आस-पास के क्षेत्रों के लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उनसे मिलने पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं को विशेष प्राथमिकता प्रदान कर उन्हें यथाशीघ्र हर संभव राहत पहुंचाने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी जायज समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
प्रो़ प्रेम कुमार धूमल ने इससे पहले ऊना जिला के भरवाईं में भी जन समस्याएं सुनीं। वह रविवार को खुंडियां में 'प्रशासन जनता के द्वार' कार्यक्रम के अन्तर्गत लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications