बुश ने रद्द की स्विट्जरलैंड यात्रा
वाशिंगटन पोस्ट में रविवार को छपी खबर के मुताबिक न्यूयार्क के सेंटर फॉर कंस्टीट्यूशनल राइट्स और कई यूरोपीय मानवाधिकार समूहों ने कहा कि वे बुश के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करने की योजना बना रहे हैं और चाहते हैं कि बुश के स्विट्जरलैंड में प्रवेश करते ही स्विट्जरलैंड के अधिकारी उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करे।
बुश जेनेवा में 12 फरवरी को युनाइटेड इजरायल अपील के रात्रि भोज में व्याख्यान देने वाले थे।
संगठन के वकील ने कहा कि सम्भावित हिंसा को देखते हुए बुश का कार्यक्रम रद्द किया गया है और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी कोई मुद्दा नहीं थी।
वकील रॉबर्ट इक्वे ने स्विट्जरलैंड के समाचार पत्र ट्रिब्यून डि जेनेवा से कहा कि प्रदर्शन हिंसक रूप लेता जा रहा था।
बुश के प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति को खेद है कि उनका व्याख्यान का कार्यक्रम रद्द हो गया। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति आजादी और अपने कार्यकाल के संस्मरणों पर बोलना चाहते थे।
होटल विल्सन, जहां बुश का कार्यक्रम तय था, के बाहर प्रदर्शन के आयोजकों ने भागीदारों को जूता लेकर बुलाया था। वे 2008 में बगदाद में एक संवाददाता सम्मेलन में बुश के ऊपर जूता फेंके जाने की घटना को दोहराना चाहते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications