विहिप ने मोहनन को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मुम्बई हमले में लोगों को बचाने के लिए जान की बाजी लगाने वाले मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के चाचा के. मोहनन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके आत्मदाह ने एक बार फिर नेताओं के नैतिक पतन की पराकाष्ठा और सरकार की गलत नीतियों की कलई खोल कर रख दी है।

विहिप (दिल्ली) के महामंत्री सत्येंद्र मोहन ने कहा कि सरकार द्वारा शहीदों के परिजनों के प्रति निष्ठुरता और आतंकवादियों के प्रति उदार रवैया अपनाए जाने के कारण ही मोहनन जान देने को विवश हुए।

उन्होंने कहा, "एक शहीद के परिजन द्वारा लोकतंत्र के मंदिर के सामने आत्मदाह करना सरकार के मुंह पर तमाचा है।"

विहिप (दिल्ली) के मीडिया प्रमुख विनोद बंसल ने कहा, "हम कई बार मांग कर चुके हैं कि अफजल और कसाब जैसे दुर्दात आतंकवादियों को फांसी दी जाए, लेकिन इन्हें सरकारी संरक्षण में पाला जा रहा है।"

उन्होंने कहा, "एक शहीद परिवार के लिए इससे अधिक दुखद स्थिति और क्या हो सकती है कि एक तरफ तो शहीदों के परिजनों के प्रति निष्ठुरता बरती जा रही है और दूसरी तरफ जिन्होंने हमारे जवानों को मारा, उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है।"

ज्ञात हो कि मुम्बई पर हुए आतंकवादी हमले के दौरान शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के चाचा क़े मोहनन (56) ने गुरुवार शाम विजय चौक पर नॉर्थ फाउन्टेन के सामने स्थित लॉन में खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली थी, जिससे शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई। उनके पास से मिली डायरी में उन्होंने लगभग दो दर्जन पन्नों में अपना दर्द बयां किया था।

रक्षा मंत्री ए.क़े एंटनी के नाम लिखी एक चिट्ठी में उन्होंने मुम्बई हमले के शहीदों के प्रति सरकार के रवैये की आलोचना की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+