एसबीआई का ग्रामीण इलाकों में 300 अरब रुपये जमा लक्ष्य
एसबीआई के उप प्रबंध निदेशक (ग्रामीण बैंकिंग) आर. वेंकटाचलम ने एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा कि अभी बैंक में ग्रामीण इलाकों से कुल 289 अरब रुपये जमा हुए हैं। बैंक की कुल जमा राशि में 33 फीसदी योगदान ग्रामीण क्षेत्रों का होता है।
यह पूछने पर कि क्या आंध्र प्रदेश में माइक्रोफाइनेंस (एमएफआई) सम्बंधी घटनाओं के बाद एसबीआई एमएफआई को ऋण देता है। अधिकारी ने कहा कि एसबीआई एमएफआई को ऋण देता है, लेकिन आंध्र प्रदेश में नहीं देता है।
आंध्र प्रदेश में एमएफआई के ऋण पर ऊंचे ब्याज दरों के कारण कर्जधारकों में आत्म हत्या की बढ़ती घटना के बाद राज्य सरकार ने पिछले साल नवम्बर में एक कड़ा कानून बनाकर ऊंचे ब्याज दर और जबरन ऋण वसूली पर रोक लगा दी है।
उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश की घटना के बाद डिफॉल्ट की घटना सामने नहीं आई है।
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एसबीआई के ग्रामीण बैंकिंग में गैर निष्पादित परिसम्पदा का स्तर 3.5 फीसदी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications