ट्यूनीशिया में हिंसक झड़प में 4 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक राजधानी ट्यूनिश से 175 किलोमीटर दूर अल केफ के पश्चिमोत्तर कस्बे में शनिवार देर रात भड़की हिंसा में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए।
एक पुलिस अधिकारी द्वारा प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के बाद यह हिंसा भड़की। प्रदर्शनकारी अपने एक साथी को कथित रूप से पीटे जाने पर अधिकारी की इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
गोली चलाए जाने की घटना के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशन पर पत्थर फेंके और आगजनी की।
गृह मंत्रालय से जारी बयान के मुताबिक घटना के बाद पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया।
संयुक्त राष्ट्र ने पिछले सप्ताह कहा कि ट्यूनीशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 219 लोग मारे जा चुके हैं। इन प्रदर्शनों के चलते राष्ट्रपति जिन अल आबिदिन बेन अली को देश छोड़कर भागना पड़ा।
ट्यूनीशिया में बेरोजगारी और महंगाई को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन व्यापक होकर विद्रोह में बदल गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications