भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकें : रवि शंकर

बेंगलुरू, 6 फरवरी (आईएएनएस)। आध्यात्मिक नेता श्री श्री रवि शंकर ने रविवार को लोगों से अपील की कि वे 'भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने' में साथ दें।

यहां युवाओं के समूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "सत्य और अहिंसा के जरिए भ्रष्टाचार से लड़िए। आइए, हम साथ मिलकर भारत से भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकें।"

आर्ट ऑफ लीविंग इंटरनेशनल में आयोजित युवा जागृति सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को मिटाने में युवाओं की अहम भूमिका रही है।

रवि शंकर ने कहा, "हमें किसी पार्टी या व्यक्ति का ध्यान किए बिना भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की जरूरत है।"

भ्रष्टाचार उन्मूलन पर आयोजित संगोष्ठी में बेंगलुरू एवं रामानगरम के आसपास के गांवों के युवा शामिल हुए।

प्रतिभागियों ने भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए कई रणनीतियों पर चर्चा की, जिनमें सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून का उपयोग तथा परियोजनाओं एवं योजनाओं के तहत हो रहे कार्यो की वस्तुस्थिति की जानकारी स्थानीय अधिकारियों और निर्वाचित प्रतिनिधियों से लेते रहने जैसे सुझाव दिए गए।

आयोजकों ने एक स्टीकर भी जारी किया, जिसमें लिखा था : "मैं रिश्वत नहीं लेता हूं।" स्टीकर रिश्वतखोर अधिकारियों को हत्सोत्साहित करने के लिए गांवों एवं तहसील स्तर के सरकारी कार्यालयों में बांटा जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+