अपनी शर्तो पर अन्य देशों से वार्ता करे सार्क : भारत
सार्क की स्थायी समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए भारतीय विदेश सचिव निरूपमा राव ने कहा, "हम सार्क की वैश्विक भागीदारी बढ़ाने और मजबूत करने के लिए सामंजस्य बिठाने की सम्भावना तलाश रहे हैं लेकिन ऐसा करते समय हमें अपने मौलिक सिद्धातों को भी ध्यान में रखना है।"
सार्क के महासचिव द्वारा पर्यवेक्षक देशों और अंतर सरकारी संगठनों के साथ बातचीत की रिपोर्ट पर राव ने कहा, "इस तरह की भागीदारी को सार्क के चार्टर और उसकेउद्देश्यों और प्राथमिकताओं में शामिल करने की जरूरत है।"
उन्होंने कहा, "यह भागीदारी आपसी सहमति के क्षेत्रों में क्षेत्रीय विकास की जरूरतों के आकलन पर आधारित होनी चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि सार्क ने नौ देशों और बहुराष्ट्रीय संस्थानों को पर्यवेक्षक का दर्जा दिया है। इनमें आस्ट्रेलिया, चीन, म्यांमार, यूरोपीय संघ, ईरान, जापान, मारिशस, दक्षिण कोरिया और अमेरिका शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications