टिहरी में जीप खाई में गिरी, 1 की मौत
देहरादून, 6 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड में टिहरी जनपद के बूढ़ाकेदार राजस्व क्षेत्र अंतर्गत एक जीप के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।
तहसीलदार घनसाली हरीश चंद्र जुयाल ने बताया कि रविवार शाम बूढ़ाकेदार से मेर मेरमवाड़ी की ओर जा रही जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि जीप में 11 लोग सवार थे, जिसमें से टिहरी गढ़वाल निवासी मदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications