नैनीताल में बाघ का शव मिला
देहरादून, 6 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड में नैनीताल जिले के आमपोखरा रेंज में एक बाघ मृत मिला है। बाघ के शरीर पर जख्म का कोई निशान नहीं है और सभी अंग भी सुरक्षित हैं। बाघ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रभागीय वन अधिकारी (तराई पश्चिम) निशांत वर्मा ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात आमपोखरा रेंज में एक बाघ मृत मिला। उन्होंने बताया कि बाघ के शरीर पर जख्म का कोई निशान नहीं पाया गया है और उसके सभी अंग सुरक्षित हैं।
वर्मा ने कहा कि बाघ के शव को रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, सोमवार को रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications