झारखण्ड में एक नए नक्सली समूह का गठन
पुलिस के एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया कि इस नक्सली संगठन को झारखण्ड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) नाम दिया गया है। इस समूह में शामिल 50 सदस्य आधुनिक हथियारों को चलाने में प्रशिक्षित हैं।
उन्होंने बताया, "इस नए संगठन ने अपने सदस्यों को प्रशिक्षित करने के लिए लातेहार और लोहरदगा जिलों की सीमा के जंगलों में एक प्रशिक्षण शिविर चलाया। मनजीतजी को इस नए संगठन का क्षेत्रीय कमांडर बनाया गया है।
मनजीतजी ने शनिवार को अपने प्रशिक्षण शिविर में पत्रकारों को बताया, "राज्य में सक्रिय नक्सली संगठनों की विचारधारा से हम सहमत नहीं है। इसलिए हमने इस संगठन का निर्माण किया है।"
उल्लेखनीय है कि झारखण्ड में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) और पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) सहित छह नक्सली संगठन सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications