दिल्ली-गुड़गांव लाइन पर 6 कोच वाली मेट्रो का ट्रायल रन
डीएमआरसी ने एक बयान में कहा गया कि ट्रायल रन में रेल सुरक्षा, सिग्नलिंग, बिजली और अन्य प्रणालियों की जांच की गई। दोनों ट्रेन जहांगीरपुरी से हूडा सिटी सेंटर तक सभी स्टेशनों पर रुके।
डीएमआरसी ने पिछले साल 23 दिसम्बर को द्वारका-नोएडा और द्वारका-आनंद विहार लाइन पर छह कोचों वाले पहले ट्रेन की शुरुआत की थी। अभी इस लाइन पर ऐसे पांच ट्रेन चल रहे हैं।
बयान में कहा गया कि साल के अंत तक ऐसे 95 ट्रेनों को शामिल करने के बाद इनकी कुल संख्या बढ़कर 208 हो जाएगी। जहांगीरपुरी-हूडा सिटी सेंटर लाइन पर ऐसे 54 ट्रेन साल के अंत तक चलाए जाएंगे।
इसी तरह लाइन तीन और चार (द्वारका-नोएडा और द्वारका-आनंद विहार) पर साल के अंत तक ऐसी 39 ट्रेनें लगाई जाएंगी। लाइन-6 (केंद्रीय सचिवालय-बदरपुर) पर साल अंत तक ऐसी दो ट्रेनें लगाई जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications