हरियाणा बनाएगा कृषि नीति : हूडा
हुड्डा जींद में कृषि विकास अधिकारी संघ द्वारा आयोजित की गई किसानों की सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने आयोग को निर्देश दिया कि वे ऐसी सलाह दें जिससे कि किसानों को दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े और उन्हें अपने खेत पर ही सभी सूचनाएं और प्रौद्योगिकी संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध हो जाए।
उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही दुनिया के सबसे अच्छे कृषि विज्ञानी डॉ. आर. एस. परोदा को इस काम की जिम्मेदारी दे रखी है। उन्होंने परोदा से अनुरोध किया है कि वे आयोग की अध्यक्षता की जिम्मेदारी लें और राज्य में किसानों की स्थिति में सुधार लाने के लिए कुछ उपाय सुझाएं।
हुड्डा ने कहा कि आयोग ने एक सलाह यह दी है कि फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य इतना रखा जाए कि किसानों को उत्पादन खर्च का 50 फीसदी लाभ मिल जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे किसानों को इजरायल के सहयोग से करनाल जिले के घरौंदा में स्थापित सब्जियों के सेंटर फॉर एक्सेलेंस घुमाने के लिए ले जाएं और किसानों को वे तरीके सुझाएं, जिससे उत्पादन बढ़ते हैं।
उल्लेखनीय है कि हुड्डा खुद कृषि पर मुख्यमंत्रियों के राष्ट्रीय कार्यसमूह के अध्यक्ष हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications