जार्डन में सरकार में शामिल नहीं होंगे इस्लामी नेता

अम्मान, 6 फरवरी (आईएएनएस)। जार्डन में मुस्लिम ब्रदरहुड और इसकी राजनीतिक इकाई इस्लामिक एक्शन फ्रंट (आईएएफ) ने नई सरकार में शामिल होने की पेशकश को ठुकरा दिया है।

आईएएफ के महासचिव हमजेह मनसौर ने समाचार एजेंसी डीपीए को बताया कि उनकी पार्टी निष्पक्ष चुनावों के बाद ही जार्डन की सरकार में शामिल होने के बारे में विचार करेगी।

मीडिया की रपटों में कहा गया कि नवनियुक्त प्रधानमंत्री मारुफ बाखित ने नई सरकार में इस्लामी नेताओं को पांच विभागों की पेशकश की है।

मनसौर ने कहा, "बात पांच अथवा 10 विभागों की नहीं है लेकिन इस हालात में हम सरकार में शामिल होने की अपेक्षा बाहर रहना पसंद करेंगे। हमारा मानना है कि विपक्ष में रहकर हम देश की अच्छी सेवा कर सकते हैं।"

उल्लेखनीय है कि अपने खिलाफ हुए प्रदर्शनों के बाद देश के शासक अब्दुल्ला ने एक सप्ताह पहले प्रधानमंत्री समीर रिफै की सरकार को बर्खास्त कर दिया। यहां भी लोग ट्यूनीशिया और मिस्र के जनअंदालनों से प्रेरित हुए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+