पंडित श्रीराम शर्मा जन्म शताब्दी समारोह शुरू
मथुरा/आगरा, 6 फरवरी (आईएएनएस)। गायत्री मंत्र को लोकप्रिय बनाने वाले पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का जन्म शताब्दी समारोह यहां रविवार को प्रारंभ हुआ।
मथुरा में कलशयात्रा और पूजा के साथ समारोह शुरू हुआ। मेथोडिस्ट चर्च परिसर में आयोजित इस समारोह में गायत्री परिवार के हजारों सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा की अगुवाई आगरा की महापौर अंजुला सिंह माहौर ने किया।
आयोजकों में से एक आई.एस. पाण्डे ने आईएएनएस को बताया कि आचार्य की जन्म शताब्दी पर गायत्री परिवार की 4,000 शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि समारोहों का आयोजन वर्षभर चलेगा।
उल्लेखनीय है कि पंडित श्रीराम शर्मा ने 3,000 से अधिक पुस्तकें और विशेष निबंध लिखे हैं, जिनमें उन्होंने हिंदुत्व के विभिन्न पक्षों की मीमांशा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications