तेल कीमत बढ़ने पर व्यापार असंतुलन की चिंता : प्रणब
मुखर्जी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सागरदिघी रेलवे स्टेशन पर भारतीय स्टेट बैंक की 5000वीं ग्रामीण शाखा के ऑन-लाइन उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि फिलहाल चालू खाता का घाटा और व्यापार असंतुलन सुविधाजनक स्थिति में है, लेकिन आगे क्या स्थिति होगी इसका उन्हें अंदाजा नहीं है।
उन्होंने यहां भारतीय स्टेट बैंक की 13,333वीं शाखा और स्टेट बैंक समूह के 22,222वें एटीम का भी उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि आयात के साथ देश का निर्यात भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पूंजीगत वस्तु और कच्चे माल के क्षेत्र में निर्यात बढ़ा है, जिससे उत्पादन और निर्माण क्षेत्र का विकास होगा।
उन्होंने कहा कि वे नहीं कह सकते कि पेट्रोल सम्बंधी उत्पादों के इस्तेमाल पर वे कितना नियंत्रण लगा सकेंगे। तेल की कीमत बढ़ेगी तो देनदारी बढ़ेगी, जिससे व्यापार असंतुलन भी बढ़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications