टाटा मोटर्स ने लांच की सेडान मांजा
कम्पनी के अधिकारी ने कहा कि सोमवार को यह कार देश के भर में कम्पनी के डीलरों के पास उपलब्ध हो जाएगी।
कार की पेट्रोल सफायर श्रेणी की कीमत 5.14 लाख रुपये से और क्वोड्राजेट डीजल श्रेणी की कीमत 5.91 लाख रुपये से शुरू होगी।
कारों में 90पीएस सफायर पेट्रोल और क्वोड्राजेट डीजल इंजन का प्रयोग किया गया है तथा अत्याधुनिक सुरक्षा मानक अपनाए गए हैं।
अधिकारी ने कहा कि सबसे महंगी टाटा मांजा एलान मॉडल की कार में डुअल टोन एलॉय व्हील, बरगुंडी और बीज इंटीरियर, क्रोम गार्निश्ड बॉटम वेदर स्ट्रिप, फॉग लैंप्स, आदि लगाए गए हैं।
टाटा मोटर्स देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कम्पनी है। इसने 2009-10 में कुल 92,519 करोड़ रुपये का कुल राजस्व अर्जित किया था।
सबसे सस्ती कार बनाने वाली कम्पनी टाटा नैनो के देश भर में 59 लाख वाहन चल रहे हैं और यह व्यावसायिक वाहनों के क्षेत्र में देश की अगुआ कम्पनी है तथा यात्री वाहन में इसका तीसरा स्थान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications