पाकिस्तान : विधवा ने किया आत्महत्या का प्रयास
टेलीविजन चैनल 'एक्सप्रेस टीवी' की रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद फहीम की विधवा शुमैला को पंजाब प्रांत के फैसलाबाद जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी 'हालत खतरे से बाहर है।'
ज्ञात हो कि गत 27 जनवरी को डेविस ने लाहौर के एक व्यस्त चौराहे पर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
इसके बाद से वह जांच के लिए हिरासत में हैं। रेमंड ने हालांकि दावा किया कि उन्होंने अपने बचाव में गोलियां चलाईं। रेमंड का दावा है कि कथित दोनों हत्यारों ने उन्हें लूटना चाहा।
इस घटना के बाद पाकिस्तान स्थित अमेरिकी दूतावास ने रेमंड के लिए राजनयिक उन्मुक्तता की मांग की लेकिन उसकी इस मांग को सरकार ने ठुकरा दिया।
शुमैला ने जहरीला पदार्थ खाने से पहले कथित तौर पर अपने परिजनों से कहा, "मुझे आशंका है कि अधिकारी रेमंड डेविस को जमानत पर रिहा करने का प्रयास कर रहे हैं और मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती।"
चैनल के मुताबिक शुमैला ने रेमंड को फांसी की सजा देने की मांग की। उसने पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ से न्याय की गुहार लगाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications