अच्युतानंदन के खिलाफ हो कानून कार्रवाई : चांडी
पूर्व मुख्यमंत्री ई.के. नयनार के राजनीतिक सचिव रह चुके शशि ने पार्टी के राज्य सचिव पिनाराई विजयन को रविवार को लिखे पत्र में कहा कि अच्युतानंदन ने वर्ष 2000 में हुए कल्लूवथुक्कल शराब त्रासदी की जांच करने वाले न्यायाधीश मोहन कुमार आयोग को प्रभावित करने की कोशिश की।
ज्ञात हो कि इस हादसे में 32 लोगों की जान गई थी। शशि ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अक्सर मीडिया में उनके खिलाफ टिप्पणी करने से उन्हें काफी दुख पहुंचा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अच्युतानंदन एक साजिश के तहत उन्हें निशाने पर लेते आ रहे हैं और ये चीजें उसके बाद और खराब हो गईं जब उन्होंने अक्टूबर 2000 के विवादास्पद शराब त्रासदी मामले में वरिष्ठ नेताओं के निर्देशों को मानने से इंकार कर दिया।
चांडी जो इस समय अपनी राज्यव्यापी यात्रा के अंतिम पड़ाव पर हैं, उन्होंने एक आम सभा में कहा कि यह एक अत्यंत गम्भीर खुलासा है।
चांडी ने ससि के खुलासे पर मुख्यमंत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अवश्य करने और मामले की जांच शुरू करने की मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications