रूस में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 मरे
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि रूसी हेलीकॉप्टर एमआई-2 स्थानीय समय के मुताबिक शनिवार रात 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने की वजह से उसे उतारा गया था और फ्लाइट इंजीनियर ने गड़बड़ी को ठीक किया था। स्थानीय कानून प्रवर्तन निकाय के मुताबिक चालक ने जब दोबारा हेलीकॉप्टर को उडाया तब यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर चालक और फ्लाइट इंजीनियर की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications