अमेरिका बना रहा है मिस्र में सत्ता हस्तातरण का दबाव
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ओबामा ने मिस्र के मौजूदा हालात पर विचार विमर्श के लिए जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल, ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन और संयुक्त अरब अमीरात के युवराज मोहम्मद बिन जाएद से बात की। सभी नेता इस मुद्दे पर आपसी विचार-विमर्श जारी रखने पर सहमत हुए।
बातचीत के दौरान ओबामा ने मिस्र की जनता की इच्छा के अनुकूल सरकार को क्रमिक और शांतिपूर्ण सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने सरकार और विपक्ष के बीच विश्वसनीय और समेकित वार्ता की बात कही।
व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक अमेरिकी उपराष्ट्रपति बिडेन ने सुलेमान से हुई बातचीत में मिस्र के लोगों की इच्छा के अनुकूल लोकतांत्रिक सरकार को सत्ता हस्तांतरण के लिए विश्वसनीय और समेकित वार्ता की प्रक्रिया में हुई प्रगति की जानकारी ली।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने स्पष्ट सुधार योजना, स्पष्ट समयसीमा और त्वरित कदम उठाए जाने की जरूरत पर जोर दिया।
शुक्रवार को ओबामा ने मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक से कहा था कि वह जनता की आवाज सुने और सही फैसला लें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications