ट्यूनीशिया में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच संघर्ष, 2 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ट्यूनीशिया की राजधानी से करीब 220 किलोमीटर दूर केफ शहर में प्रदर्शनकारी शहर के पुलिस प्रमुख खालिद गजौउनी के अपदस्थ राष्ट्रपति जैनुल आब्देन बेन अली के साथ रिश्तों को लेकर उन्हें हटाने की मांग कर रहे थे।
प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच शनिवार रात को उस समय झड़प शुरू हुई जब प्रदर्शन के दौरान ही पुलिस प्रमुख ने एक महिला को थप्पड़ जड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दर्जनों लोग पुलिस प्रमुख को हटाए जाने की मांग को लेकर सरकारी इमारत के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।
इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शकारियों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी जिससे दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई।
उधर, संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक ट्यूनीशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 219 लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications