मिस्र की सत्ताधारी पार्टी में फेरबदल, शीर्ष नेताओं ने दिया इस्तीफा (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक राष्ट्रपति मुबारक के बेटे गमाल मुबारक ने एनडीपी के राजनीतिक प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया है। इसके अलावा शफवत इल शरीफ ने भी पार्टी महासचिव का पद छोड़ दिया है।
इन दोनों की जगह पर एनडीपी और संसद के उच्च सदन शूरा काउंसिल के सदस्य होसाम बद्रावी को नियुक्त किया गया है।
वहीं हुस्नी मुबारक ने प्रदर्शनकारियों की मांगे मानने के कोई संकेत नहीं दिए हैं। काहिरा के तहरीर चौक पर मुबारक के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा।
समाचार चैनल अल अरबिया ने शनिवार देर रात अपनी उस खबर का खंडन किया है जिसमें उसने कहा था कि हुस्नी मुबारक ने एनडीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
म्युनिख में सुरक्षा सम्मेलन में शिरकत कर रहे पश्चिमी देशों के नेताओं ने मिस्र में सुनियोजित तरीके से सत्ता हस्तांतरण और लोकतंत्र की स्थापना की अपील की गई है।
जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल ने कहा, "सरकार विहीन होने की स्थिति से बचने के लिए सत्ता का चरणबद्ध हस्तांतरण किया जाना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications