डीएमके से सीटों पर चर्चा के लिए समिति जल्द : कांग्रेस
तमिलनाडु के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के.वी. थंकाबालू ने पत्रकारों से कहा, "अगले दो अथवा तीन दिनों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समिति की घोषणा करेंगी।"
ज्ञात हो कि डीएमके अध्यक्ष एम. करुणानिधि हाल ही में नई दिल्ली में गांधी से मिलने के बाद कहा था कि सीटों के बंटवारे और निर्वाचन क्षेत्रों के आवंटन जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए दोनों दल एक समिति का गठन करेंगे।
उल्लेखनीय है कि डीएमके ने अपनी समिति का गठन पहले ही कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications