सांसद के जन्मदिन पर 5 लाख लोगों का स्वास्थ्य बीमा
उत्तरी मुम्बई के कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सुत्राले ने कहा कि निजी और सरकारी अस्पतालों में इलाज के बढ़ते खर्चे और खास रूप से महिलाओं में प्रसव के दौरान चिकित्सा पर बढ़ते खर्चे को देखते हुए निरुपम के मन में इस योजना का ख्याल आया।
सुत्राले ने आईएएनएस से कहा कि उन्होंने पार्टी के स्थानीय और राष्ट्रीय नेताओं से सलाह मशविरा कर यह योजना तैयार की है।
योजना ओरिएंटल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड के सहयोग से शुरू की गई है।
योजना के दायरे में कुल 5,00,000 लोग या 1,00,000 परिवार आएंगे। जिन्हें सलाना 30,000 रुपये मेडीक्लेम की सुविधा दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि 4-5 करोड़ रुपये के सलाना प्रीमियम का भुगतान निरुपम अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर करेंगे।
निरुपम ने अपने चुनाव क्षेत्र में बोरीवली के उपनगरीय इलाके में जन्मदिन की पार्टी में हजारों लोगों को पॉलिसी वितरित की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications