4733 मलेशियाइयों ने मिस्र छोड़ा
कुआलालम्पुर, 6 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के खिलाफ जारी प्रदर्शन के कारण राजनीतिक संकट में फंसे मिस्र से मलेशिया ने अपने 4,733 नागरिकों को खाली करा लिया है।
मिस्र के कई शहरों में निवास कर रहे मलेशियाइयों को जेद्दा व सऊदी अरब ले जाया गया है।
सरकारी समाचार एजेंसी 'बर्नामा' के अनुसार 'ऑप्स पिरामिड' नामक अभियान में रॉयल मलेशियन एयर फोर्स (आरएमएएफ) के अलावा मलेशियन एयरलाइंस तथा एयर एशिया लगी हुई थी।
ज्ञात हो कि मुबारक, अपने तीन दशक के शासन के खिलाफ देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों का सामना कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications