बम के संदेह में मास्को में स्टेशन खाली कराने का आदेश
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा किए गए फोन में स्टेशन पर बम होने की चेतावनी दी गई थी। इसके तुरंत बाद सुरक्षा अधिकारियों ने शहर में अन्य स्टेशनों की भी छानबीन शुरू कर दी।
मास्को में दोमोदेदोवो हवाईअड्डे पर 24 जनवरी को एक आतंकी विस्फोट के बाद से आतंकी घटनाओं के मद्देनजर पुलिस को हाई अलर्ट किया गया है। इस विस्फोट में 36 लोग मारे गए थे।
पिछले सप्ताह पुलिस ने बम हमले की चेतावनी के चलते कई शॉपिंग मॉल खाली कराए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications