संदिग्ध नक्सलियों ने बंगाल में ट्रक फूंका
कोलकाता, 6 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में रविवार सुबह कच्चा लोहा ले जा रहे एक ट्रक को संदग्धि नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया।
जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने फोन पर आईएएनएस को बताया कि झारग्राम उप-प्रखंड के कालबोनी वन क्षेत्र से होकर गुजर रहे ट्रक में राजमार्ग संख्या नौ पर आग लगाई गई थी।
उन्होंने बताया, "वहां सड़क खुदी हुई थी और पेड़ों के गिरे होने से रास्ता बंद था। हमें लगता है कि इसमें नक्सलियों का हाथ है।"
आग पर काबू पाने के लिए वहां दमकल की गाड़ियां भेजी गईं।
राज्य के तीन जिलों पश्चिमी मिदनापुर, बांकुरा और पुरुलिया में नक्सली सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications