टैगोर की 150वीं जयंती पर जर्मनी में प्रदर्शनी

टैगोर की पेंटिंग्स की पहली प्रदर्शनी 1930 में दो से 19 मई तक पेरिस में आयोजित हुई थी। पेरिस प्रदर्शनी की याद में उनकी अगली प्रदर्शनी जर्मनी में आयोजित होगी। संस्कृति सचिव जवाहर सरकार ने इस सम्बंध में जानकारी दी।

सरकार ने बताया कि शांतिनिकेतन के विश्वभारती विश्वविद्यालय में टैगोर की पेंटिंग्स की तस्वीरें 'चित्रावली' नाम के संकलित की जा रही थीं।

सरकार ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, "मैं उम्मीद करता हूं 'चित्रावली' सात मई तक प्रकाशित हो जाएगी। विश्वभारती विश्वविद्यालय इसके लिए सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है।"

उन्होंने बताया कि विश्वभारती के पास टैगोर के बनाए करीब 1,800 रेखा चित्र हैं।

टैगोर अपने जीवन के अंतिम वर्षो में 20 के दशक में 60 वर्ष की उम्र में कला की ओर उन्मुख हो गए थे। उन्होंने करीब 3,000 कलाकृतियां बनाईं। इनमें रेखाचित्र, चेहरों की तैल आकृतियां व मानव, जानवरों और प्राकृतिक चीजों के चित्र शमिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+