मगरमच्छ के जबड़े से सकुशल बचा आस्ट्रेलियाई
समाचार वेबसाइट 'एबीसी डॉट गो डॉट कॉम' के अनुसार वीपा शहर के समीप क्वींसलैंड के कैपयार्क तट पर एक 37 वर्षीय व्यक्ति अपनी बेटी के साथ तैराकी कर रहा था। उसी दौरान ढाई मीटर लम्बे एक मगरमच्छ ने शख्स का हाथ और पैर अपने मुंह से पकड़ लिया।
पानी के सतह पर आते ही व्यक्ति तब तक मगरमच्छ के सिर पर घूसा मारता रहा जब तक कि वह अचेत नहीं हो गया। पीड़ित व्यक्ति पानी से बाहर आने में तो कामयाब रहा लेकिन उसके शरीर के पिछले हिस्से में दो जगह और कलाई व हाथ में करीब 10 भारी घाव हो गए थे।
यह घटना शनिवार शाम करीब 6.30 बजे की है। पुलिस के अनुसार पर्यावरण एवं संसाधन प्रबंधन विभाग इस मामले की छानबीन कर रहा है। मगरमच्छ को उस तटीय इलाके से हटाया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications