उप्र में जायदाद को लेकर मां, बेटे की हत्या
शहर कोतवाली के पुलिस निरीक्षक दया शंकर ने बताया, "बांदा शहर के मरदननाका मोहल्ले में पुराने जमींदार दिवंगत हाजी पीर बख्श की 61 वर्षीय पत्नी शसीका बानो अपने 15 वर्षीय दत्तक पुत्र निहाल के साथ अपने मकान में रहती थीं। रविवार सुबह दोनों मृत पाए गए। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि तकिया से गला दबाकर इनकी हत्या की गई।"
उन्होंने बताया, "यह मामला जायदाद के विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा है। शसीका की तीन बेटियां साबरा कामा, नाजमा और साकरा हैं। बेटा न होने की वजह से शसीका ने साबरा के ज्येष्ठ के बेटे को गोद लिया था। इससे तीनों बेटियां नाराज थी।"
पुलिस निरीक्षक ने बताया, "शसीका के नाम से सैकड़ों बीघा जमीन और शहर में तीन मकान हैं जिसकी कीमत करोड़ों रुपये है।"
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की छानबीन चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications