दलित किशोरी के साथ बलात्कार का प्रयास, 1 गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक दलित किशोरी पर युवकों ने शनिवार रात को धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह घटना फतेहपुर जिले के उदौली गांव में हुई।

राज्य के विशेष पुलिस महानिदेशक बृजलाल ने कहा, "17 वर्षीय दलित किशोरी पर धारदार हथियार से हमला किया गया जिससे उसके चेहरे और हाथों पर चोट आई है जबकि उसका एक कान लगभग कट गया है।"

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक राम भरोसे ने आईएएनएस को बताया, "किशोरी जब खेतों से लौट रही थी उसी समय तीन युवकों द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया।"

उन्होंने कहा, "युवकों ने किशोरी के कपड़े फाड़ दिए और बलात्कार करने का प्रयास किया लेकिन लड़की ने पूरी शक्ति लगाकर उनका विरोध किया। किशोरी जोर जोर से चिल्लाने लगी जिससे कुछ ग्रामीण वहां पहुंच गए।"

रामभरोसे ने बताया कि जब युवकों को लगा कि वह अपने मकसद में कामयाब नहीं होंगे तब उन्होंने किशोरी को छोड़ दिया। इसी बीच एक युवक ने धारदार हथियार निकालकर किशोरी पर हमला कर दिया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई।

उन्होंने कहा, "हमने एक आरोपी हरिशंकर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+