फोन पर अश्लील बातचीत के आरोप में किशोर गिरफ्तार
कारागार प्रभारी चित्रलेखा शर्मा ने बताया कि फोन व निवास स्थान के बारे में पूरी जानकारी मिलने के बाद शनिवार देर रात को 15 वर्षीय इस किशोर को राजधानी के गुधियारी इलाके से गिरफ्तार किया गया।
शर्मा ने पत्रकारों से कहा, "किशोर अपनी मां के मोबाइल फोन के जरिए फोन करता था और लाइन पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों से अश्लील बातचीत किया करता था। उसने शुक्रवार और शनिवार को टॉल फ्री नम्बर '100' और महिला पुलिसकर्मी के फोन नम्बर '1091' पर 350 से ज्यादा फोन किए।"
ज्ञात हो कि इन दोनों नम्बरों पर आने वाले फोन कॉल्स का जवाब देने के लिए महिला पुलिसकर्मी तैनात रहती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications