मिस्र में कोई भी बदलाव चिंताजनक : शिमोन पेरेज
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पेरेज ने कहा, "सरकार या चुनावी प्रणाली में होने वाले किसी भी बदलाव को लेकर हम बहुत चिंतित हैं।"
पेरेज ने कहा, "यदि मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड विजयी होता है तो उसकी सरकार शांति नहीं ला पाएगी।"
पेरेज ने यह टिप्पणी जेरुसलम में जुटे 32 यूरोपीय देशों के 430 सांसदों को सम्बोधित करते हुए की।
ज्ञात हो कि इजरायल ने 12 दिनों पूर्व मिस्र में विरोध प्रदर्शन के प्रारम्भ में ही राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक की सरकार का समर्थन किया था और चेतावनी दी थी कि प्रतिबंधित संगठन, मुस्लिम ब्रदरहुड एक कट्टरपंथी, धार्मिक एवं दमनकारी शासन स्थापित करने के लिए स्वतंत्र चुनावों का फायदा उठा सकता है।
पेरेज ने मिस्र में व्याप्त स्थितियों में बदलाव पर जोर दिया, न कि सरकार में। उन्होंने कहा, "सरकार बदलने से इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि गरीबी गायब हो जाएगी।"
पेरेज ने मिस्र की घटना को मध्य पूर्व का अभूतपूर्व घटनाक्रम करार दिया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी, गरीबी और उत्पीड़न के खिलाफ विद्रोह के जरिए दुनिया को चकित कर रही है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आह्वान किया कि वह क्षेत्र में गरीबी के खिलाफ लड़ाई में मदद करे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications