कश्मीर में सूचना आयुक्त के लिए सीवीसी की मंजूरी मिली
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली एक समिति ने सीआईसी के पद पर नियुक्ति के लिए जी.आर.सूफी के नाम की 27 जनवरी को सिफारिश की थी लेकिन राज्यपाल एन.एन.वोहरा ने यह कहते हुए फाइल वापस कर दी थी कि इसके साथ सीवीसी की मंजूरी नत्थी की जाए।
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "उसके बाद सीवीसी से मंजूरी मांगी गई थी और मंजूरी मिल गई है। अब फाइल दोबारा राज्यपाल के पास भेजी जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications