मेक्सिको के राजदूत सड़क दुर्घटना में घायल
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक राजदूत लीएंड्रो एरेलानो रिसेन्डीज, राजधानी सान सल्वाडोर में पड़ोस में ही अपने कुत्ते के साथ सैर पर निकले हुए थे, इसी दौरान एक वाहन चालक उन्हें टक्कर मारकर भाग गया। रिसेन्डीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें कोई गम्भीर चोट नहीं आई है।
मेक्सिको दूतावास के आर्थिक एवं मीडिया प्रभारी बर्नाडरे मेंडेज ने कहा कि दूतावास ने सल्वाडोर प्रशासन को इस घटना से अवगत करा दिया है और दोषी व्यक्ति को सजा दिलाने के लिए जांच की मांग की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications