हिमाचल में स्कूलों में चमड़े के जूतों पर प्रतिबंध
शिमला, 6 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों के छात्रों से चमड़े के जूते न पहनने के लिए कहा गया है। चमड़े के जूतों के पर्यावरण पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव के चलते यह निर्णय लिया गया है।
मुख्य सचिव (शिक्षा)श्रीकांत बाल्डी ने आईएएनएस को बताया, "सभी सरकारी स्कूलों के गणवेश से चमड़े के जूतों को हटा दिया गया है। अब छात्र केवल कैनवास के जूते पहन सकेंगे।"
हिमाचल प्रदेश में 15,000 से ज्यादा प्राथमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हैं, जहां करीब 10 लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications