77000 डॉलर में बिकी 200 साल पुरानी शराब
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार लुईस 16वें के शासनकाल में अंगूर से बनी शराब 'विन जौने' (येलो वाइन) की एक बोतल की फ्रांस के पूर्वी प्रांत, अर्बोइस में शनिवार को एक स्थानीय शराब महोत्सव में नीलामी हुई।
बोली जीतने वाले स्विट्जरलैंड के पियरे चेवरियर ने कहा कि उन्हें शराब वाजिब कीमत में मिली है।
गौरतलब है कि शराब 'विन जौने' का स्वाद 'फिनो शेरी' की तरह होता है। यह पीली शराब देर से पकने वाले सेवेजनिन अंगूरों से बनी होती है।
रेड वाइन के उलट 'विन जौने' को उम्रदराज व्यक्तियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। आमतौर पर बोतल पैकिंग के 10 साल बाद इसे पीने की सलाह दी जाती है। लिहाजा येलो वाइन को 50 या 100 वर्षो तक रखना कोई खास बात नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications