समाज की सशक्त कड़ी है नारी : गिरिजा व्यास
उदयपुर के किसान भवन में मदालसा सेवा संस्थान की ओर से आयोजित ग्रामीण महिला कानून जागरुकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि नारी परिवार समाज के हर दायित्व को निभाते हुए उनमें व्याप्त बुराइयों को दूर करने का हरसंभव प्रयास करती है। उन्होंने पुरातन काल से नारी के त्याग एवं बलिदान के उदाहरण दिए।
उन्होंने कहा कि नारी को शोषण मुक्त वातावरण प्रदान के लिए घरेलू हिंसा अधिनियम बनाया गया है। कानून को कड़ाई से लागू करने के लिए जागरुक समाजसेवी संगठनों एवं जागरुक लोगों को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने नारी जगत के समग्र विकास के लिए शिक्षा के अधिकतम प्रसार करने की जरूरत बतायी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications