मुबारक ने सत्ताधारी पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

काहिरा। मिस्र में राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक पर राष्ट्रपति पद छोड़ने का दबाव पड़ता दिख रहा है। अपने शासन के विरोध में जनता के तीव्र विरोध का सामना कर रहे मुबारक ने शनिवार को देश के सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष का पद छोड़ दिया।

समाचार चैनल अल जजीरा ने सरकारी टेलीविजन के हवाले से बताया कि मुबारक नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के शीर्ष नेताओं के साथ पार्टी के अध्यक्ष पद से हट गए। मुबारक द्वारा अध्यक्ष का पद छोड़ने के बावूजइ काहिरा के तहरीर चौक पर लाखों की संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हैं।

सरकारी टेलीविजन के अनुसार होस्साम बदरवी को पार्टी का नया महासचिव नियुक्त किया गया है। बदरवी ने सफवात अल-शरीफ का स्थान लिया है। शरीफ को मुबारक का विश्वासपात्र माना जाता है। इसके अलावा बदरवी ने गमाल मुबारक का स्थान भी लिया है। गमाल हुस्नी मुबारक के बेटे हैं और वह पार्टी के राजनीतिक विभाग के मुखिया थे।

राजनीतिक विश्लेषक उमर अशौर ने अल जजीरा समाचार चैनल से बातचीत में कहा, "यह महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। इसका मतलब है कि मुबारक पर दबाव है ओर वह इसे महसूस कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि मुबारक के इस कदम से प्रदर्शकारी संतुष्ट नहीं होने वाले हैं क्योंकि वे राष्ट्रपति पद से मुबारक की छुट्टी चाहते हैं। उन्होंने कहा, "पार्टी पदों से मुबारक व अन्य का इस्तीफ महज दिखावटी है। यह कैंसर के रोगी को एस्पिरिन की गोली देने जैसा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+