मुबारक ने पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ा
समाचार चैनल अल जजीरा ने सरकारी टेलीविजन के हवाले से बताया कि मुबारक नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के शीर्ष नेताओं के साथ पार्टी के अध्यक्ष पद से हट गए।
मुबारक द्वारा अध्यक्ष का पद छोड़ने के बावूजइ काहिरा के तहरीर चौक पर लाखों की संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हैं।
सरकारी टेलीविजन के अनुसार होस्साम बदरवी को पार्टी का नया महासचिव नियुक्ति किया गया है। बदरवी ने सफवात अल-शरीफ का स्थान लिया है। शरीफ को मुबारक का विश्वासपात्र माना जाता है। इसके अलावा बदरवी ने गमाल मुबारक का स्थान भी लिया है। गमाल हुस्नी मुबारक के बेटे हैं और वह पार्टी के राजनीतिक विभाग के मुखिया थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications