उत्‍तर प्रदेश:सड़क हादसे में चार की मौत, सात जख्‍मी

uttar pradesh
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को घने कोहरे का असर चार परिवारों के लिये काल बन कर सामने आया। बंथरा स्थित मोहान रोड पर ट्रक व टेम्पो में आमने-सामने की टक्‍कर हो गई।

टक्‍कर इतनी भयंकर थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई और टेम्पो सवार चार लोगों ने आग में झुलस कर दम तोड़ दिया। आग की लपटों में घिर कर टेम्पो में सवार सात अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक महिला भी शामिल है ।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बंथरा स्थित कटी बगिया से शुक्रवार की सुबह करीब 7:30 पर ट्रक मोहान की ओर जा रहा था। दूसरी ओर से टेम्पो चालक शाहिद दस लोगों को बैठाकर बंथरा आ रहा था। रास्ते में रामगढ़ी व बेती गांव के पास मोहान रोड पर दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाडि़यों में आग लग गई।

चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और टेम्पो में पिछली सीटों पर बैठे दस लोगों को बाहर निकाला। टेम्पो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था और चालक व उसके साथ बैठे लोग घायल होकर आग की लपटों में घिर गए थे।

जानकारी के मुताबिक हालात ऐसे थे कि आग की लपटों के बीच से घायलों को बाहर निकालने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पाया। टेम्पो चालक शाहिद अली उर्फ बबलू, सहित चंद्रप्रकाश मिश्र उर्फ लवलेश और प्रमोद लोधी की मौके पर मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया। गंभीर रूप से झुलसे फूलचंद्र ने ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+