छत्तीसगढ़ उपचुनाव में भाजपा को मिल रही हैं कड़ी चुनौती
दुर्ग जिले के संजारी बलोद विधानसभा सीट पर नवम्बर 2008 में हुए चुनाव में कांग्रेस को भाजपा के मदनलाल साहू से तकरीबन सैकड़ों मतों से हार का सामना करना पड़ा था। पिछले साल अगस्त में दिल का दौरा पड़ने के कारण साहू का निधन हो गया था।
इस बार उपचुनाव के दौरान दिवंगत मदनलाल साहू की पत्नी कुमारी बाई साहू मैदान में हैं।
भाजपा नेता व संजारी बलोद विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने आईएएनएस को बताया, "हमें संजारी बलोद सीट पर उपचुनाव के दौरान कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। पिछली बार भी दोनों उम्मीदवारों के बीच भारी टक्कर देखने को मिली थी।"
इस उपचुनाव में कांग्रेस की तरफ से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से ताल्लुक रखने वाले मोहन पटेल चुनाव मैदान में हैं।
राज्य इकाई के कांग्रेस महासचिव रमेश वर्लयानी ने कहा, "कांग्रेस इस बार आसानी से फतह हासिल करेगी। हम भाजपा के कुशासन, भ्रष्टाचार और घोटालों को मुख्य मुद्दा बना रहें हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications