केंद्र को कश्मीर वार्ताकारों की रिपोर्ट का इंतजार (लीड-1)
चिदम्बरम ने शुक्रवार को राज्य की दो दिवसीय यात्रा पूरी की। इस दौरान उन्होंने यहां से 210 किलोमीटर दूर स्थित किश्तवाड़ में एक बैठक में जम्मू क्षेत्र के पर्वतीय जिलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
चिदम्बरम ने ऐसे समय में यहां की यात्रा कि जबकि कश्मीर में अपेक्षाकृत शांति की स्थिति है। यात्रा समाप्त कर वह उधमपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
सूत्रों ने बताया कि चिदम्बरम ने राज्यपाल एन.एन. वोहरा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक में इस बात के पूरे संकेत दिए कि केंद्र सरकार कोई समाधान निकालने से पहले वार्ताकारों की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "जहां तक कश्मीर समस्या के समाधान की बात है तो गृह मंत्री की ओर से इस बात के पर्याप्त संकेत मिले हैं कि केंद्र सरकार समाधान के बेहद नजदीक है।"
गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में पिछले साल गर्मियों में हिंसक घटनाओं में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। चिदम्बरम और अब्दुल्ला दोनों ही राज्य के तीन क्षेत्रों को स्वीकार्य समाधान प्रक्रिया के पक्ष में हैं।
अब्दुल्ला जनता के बीच विश्वास की भावना पैदा करने के लिए लोगों से खासकर अलगाववादियों से बातचीत के और माध्यमों को खोलने के पक्ष में हैं।
चिदम्बरम के साथ मुख्यमंत्री ने भी किश्तवाड़ में सुरक्षा हालात की समीक्षा को लेकर एक बैठक की और शांति कायम करने के लिए इस क्षेत्र के लोगों के विचारों से अवगत हुए।
बैठक में जम्मू क्षेत्र के आतंकवाद प्रभावित किश्तवाड़, डोडा और रामबन जिले के पुलिस उपायुक्त एवं अधीक्षक भी शामिल हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications