प्रवासी भारतीय की मौत की जांच करेगी एसआईटी : मंत्री
नाइक ने विधानसभा में बताया कि एनआरआई रसोइया सिप्रीयानो फर्नाडीज की हिरासत के दौरान मौजूद सभी पुलिसकर्मियों पर मामले दर्ज होंगे।
उन्होंने बताया, "इस मामले में छानबीन के लिए पुलिस निरीक्षक ओ.पी. कुर्तादकर की अध्यक्षता में एसआईटी की एक टीम को नियुक्त किया है। वे अच्छे अधिकारी हैं। वह हिरासत में मौत मामले की पूरी जांच करेंगे।"
राज्य के गृह मंत्री ने विधानसभा में आश्वासन दिया कि सरकार सम्बंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications